HP Board Class12th Result: हिमाचल प्रदेश के 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम
छात्र Jagran Josh HP BOSE Result page पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां हम आपको कुछ स्टेप बता रहे हैं जिस फॉलो करके आप यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एचपीबीओएसई) के 12वीं का परिणाम घोषित हो गया। राज्य में इस साल12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरु होकर 29 मार्च को खत्म हो गई थी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2018
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आमतौर पर परीक्षा के 40-45 दिन के बाद परिणामों की घोषणा कर देता है। लेकिन नए तकनीक के आ जाने के बाद अब समय से पहले परिणामों की घोषणा किया जाना संभव हो सका है।
एेसे देखें अपना रिजल्ट
परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट hpbose.org को विजिट कर सकते हैं। लेकिन अाधिकारिक वेबसाइट के अलावा वे hp12.jagranjosh.com पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ स्टेप बता रहे हैं जिस फॉलो करके आप यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह चेक करें परीक्षा परिणाम
-सबसे पहले इस लिंक पर hp12.jagranjosh.com क्लिक करें
-वेब पेज के बायें ओर उपर की तरफ 'Result' पर क्लिक करें
-दिए गए बॉक्स में अपना 'Roll Number' डालें
-अपना रिजल्ट देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।