गुजरात: 12वीं के साइंस और कॉमर्स के छात्रों का इंतजार आज खत्म, यहां देखें अपना रिजल्ट
गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 12वीं परीक्षा परिणाम का आधिकारिक एलान किया। छात्र अपना परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक बेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात के 12वीं कक्षा के विज्ञान के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। गुरुवार को 12वीं के साइंस और कॉमर्स के छात्रों का परिणाम घोषित किया जा चुका है। गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने इसका आधिकारिक एलान कर दिया है। बता दें कि गुजरात के करीब 6 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी हैं। बीते साल गुजरात बोर्ड ने 29 मई को 10वीं और 11 मई को 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। छात्र अपना परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक बेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं। इसके अलावा अपने परीक्षा परिणाम जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जागरण जोश पर भी देख सकते हैं।
बीते साल 12वीं कक्षा में जनरल स्ट्रीम के करीब 5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि साइंस के कुल 1,38,727 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जनरल स्ट्रीम के 56.82 फीसदी छात्रों को सफलता लगी थी। वहीं साइंस स्ट्रीम के कुल 81.89 फीसदी छात्र पास हुए थे।
कैसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले जागरण जोश पर क्लिक करें।
- फॉर्म में परीक्षा के अहम विवरण जैसे रोल नंबर आदि डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर आप इसका प्रिंट ले सकते हैं।