गोवा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम हुआ घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम goa12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। शनिवार सुबह गोवा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया। छात्र अपना परिणाम बोर्ड के वेबसाइट gbshse.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा 12वीं का परिणाम जानने के लिए goa12.jagranjosh.com पर भी क्लिक कर देख सकते हैं।
गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं और 26 मार्च तक चली थीं। इस साल लगभग 17 हजार छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। बीते साल बोर्ड ने एक महीने से भी कम समय में मूल्यांकन का काम पूरा कर 27 अप्रैल को परिणाण घोषित कर दिया था। पिछले साल 16,521 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 87.77 फीसदी छात्र पास हुए थे।
यहां हम आपको कुछ आसान से स्टेप बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप अपना परिणाम जान सकते हैं।
कैसे चेक करें परिणाम
goa12.jagranjosh.com पर किल्क करें
क्लिक करने के बाद फॉर्म में मांग गई जानकारी सही तरीके से भरें।
अब submit पर क्लिक करें।
view and save पर क्लिक करके अपना परिणाम देखें।