हर राजनैतिक दल करता था अटल जी को स्वीकार : सुरेश महाजन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सुरेश महाजन ने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्ररेणा स्त्रोत अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। भाजपा के दिग्गज नेता और प्रधानमंत्री के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी हिदी कवि, लेखक, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। वाजपेयी एक ऐसे नेता थे, जिन्हें हर राजनैतिक दल स्वीकार करता था। सुरेश महाजन ने सभी को अटल जी के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, जिला सचिव राजीव शर्मा डिम्पी, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक तरुण अरोड़ा, लल्ली वोहरा, अश्वनी चोपड़ा आदि उपस्थित थे।