पावर हाउस में घुसा चूहा, आपूर्ति ठप
विद्युत उपकेंद्र के शेखूपुर और नगवां फीडर में बुधवार
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:34 PM (IST)
पावर हाउस में घुसा चूहा, आपूर्ति ठप
जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): विद्युत उपकेंद्र के शेखूपुर और नगवां फीडर में बुधवार को दोपहर चूहा घुस जाने से आपूर्ति का सिस्टम फेल हो गया। दर्जनों गांव के लोग उमसभरी गर्मी से चौबीस घंटे तक बेहाल रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को आपूर्ति बहाल करने में चौबीस घंटे बीत गए। दूसरे दिन गुरुवार को विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। जेई देवेंद्र यादव ने बताया कि फीडर में आई खामियों को ठीक कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें