West Bengal WBJEE 2020: जानिए कब जारी होगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, उम्मीदवार करें चेक
West Bengal WBJEE 2020 वेस्ट बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) का परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है।
West Bengal WBJEE 2020: वेस्ट बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) का परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। अब यह परिणाम देश भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चल रहे लॉकडाउन खुलने के बाद जारी किए जाएंगे। इसके मुताबिक 14 अप्रैल 2020 के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में बोर्ड के अधिकारी ने कहा, 'मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक सप्ताह के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर नतीजे चेक कर सकेगें।'
छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, WBJEE पेपर ने JEE मेन के पैटर्न का पालन किया है। छात्रों के अनुसार पेपर में दो गलत प्रश्न थे। पहली कैटेगिरी में एक में दो प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तर गलत थे। वहीं कुछ छात्रों ने दावा किया है। सेट डी में त्रिकोणमिति के प्रश्न संख्या 31 और तीन आयामी (3-डी) ज्यामिति की प्रश्न संख्या भी 43 गलत था । वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के कारण कई बोर्ड, प्रवेश परीक्षाएं टाल दी गई हैं। इनमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत जेईई मेन और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी शामिल हैं। अब यह सभी परीक्षाएं मई में होंगी।