Move to Jagran APP

WB TET 2023 Answer Key: पश्चिम बंगाल टीईटी (प्राइमरी) के आंसर-की जारी, 10 मई से दर्ज कराएं आपत्तियां

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने TET 2023 (प्राइमरी) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (WB TET 2023 Answer Key) मंगलवार 7 मई 2024 को जारी करते हुए इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 10 मई से 9 जून तक आमंत्रित किया है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Published: Wed, 08 May 2024 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 03:18 PM (IST)
WB TET 2023 Answer Key: डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, wbbprimaryeducation.org पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल टीईटी (प्राइमरी) 2023 में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स के लिए अपडेट। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (WB TET) 2023 (प्राइमरी) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (WB TET 2023 Answer Key) मंगलवार, 7 मई 2024 को जारी गईं। इसके साथ ही WBBPE इन उत्तर कुंजियों को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, wbbprimaryeducation.org पर एक्टिव कर दिया है।

loksabha election banner

WB TET 2023 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे में जो उम्मीदवार WBBPE द्वारा 24 दिसंबर 2023 को आयोजित पश्चिम बंगाल टीईटी (प्राइमरी) 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी सम्बन्धित क्वेश्चन बुकलेट के लिए जारी की गई आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद नोटिस सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार उत्तर-कुंजिया डाउनलोड कर सकते हैं।

WBBPE TET 2023 आंसर-की डाउनलोड लिंक

WB TET 2023 Answer Key: 10 मई से दर्ज कराएं आपत्तियां

WBBPE TET (प्राइमरी) 2023 आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिस किसी भी उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा जारी किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विंडो बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ओपने की जाएगी। WBBPE ने TET (प्राइमरी) 2023 आंसर-की पर आपत्तियां 10 मई से स्वीकार किए जाने की घोषणा की है।

दूसरी तरफ, कैंडिडेट्स अपनी आपत्तियों को निर्धारित आखिरी तारीख 9 जून 2024 तक दर्ज करा सकेंगे। साथ ही, आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा WBBPE सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की तैयारी की जाएगी, जिसके आधार पर नतीजों की घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.