UPTET 2021 Answer Key: जारी हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के ‘आंसर की’, इस लिंक से करें डाउनलोड
UPTET 2021 Answer Key 23 जनवरी 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के दोनो पेपरों को सभी सेट के लिए आंसर-की आज 27 जनवरी 2021 को जारी कर दी गयी है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPTET 2021 Answer Key: यूपीटीईटी 2021 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के ‘आंसर की’ आज यानि 27 जनवरी 2022 को जारी कर दी गयी है। प्राधिकारी कार्यालय द्वारा यूपीटीईटी के दोनो ही पेपरों - प्राइमरी और अपर प्राइमरी के चारों सेट के लिए ‘आंसर की’ उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गये हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने सम्बन्धित पेपर और सेट के लिए यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ को आधिकारिक वेबसाइट, updeled.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ डाउनलोड लिंक - प्राइमरी सेक्शन
यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ डाउनलोड लिंक - अपर प्राइमरी सेक्शन
इन स्टेप में करें डाउनलोड यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’
उम्मीदवारों को अपने सम्बन्धित पेपर या दोनो ही पेपरों के सम्बन्धित सेट के लिए यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए यूपीटीईटी के लिंक पर क्लिक करके सम्बन्धित सेक्शन में जाना होगा, जहां परीक्षा नियामक द्वारा यूपीटीईटी ‘आंसर की’ 2021 डाउनलोड लिंक को एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार इसके माध्यम से आधिकारिक यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ‘आंसर की’ का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
1 फरवरी तक करा सकेंगे आपत्ति दर्ज
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीटीईटी 2021 ‘आंसर की’ जारी होने के साथ ही साथ परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा इन उत्तरों के लिए उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर के लिए आपत्ति है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से दर्ज करा पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गयी है।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। वहीं, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की 23 फरवरी को और नतीजे 25 फरवरी 2022 को घोषित होंगे।