Move to Jagran APP

UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों की नेमवाइज लिस्ट की जारी, करें चेक

UPSC Prelims Result 2022 सिविल सेवा प्री परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था और इसके लिए आवेदन 02 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक मांगे गए थे। वहीं यूपीएससी इस साल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1011 खाली पदों को भरेगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 01:54 PM (IST)
UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों की नेमवाइज लिस्ट की जारी, करें चेक
यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद अब नेमवाइज सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद अब नेमवाइज सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 की नेमवाइज लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे और सफल हुए हैं, वे अपना नाम पोर्टल पर लॉगइन करके देख सकते हैं।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों की सूची चेक करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 नाम वार सूची में 13090 उम्मीदवारों की डिटेल्स है। ये वही उम्मीदवार हैं, जिन्हें यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा में सफलता मिली है। वहीं इन्हें अब एग्जाम के अगले राउंड यानी कि मेंस परीक्षा में शामिल किया गया है। वहीं मेंस एग्जाम में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन होगा। बता दें कि सिविल सेवा प्री परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था और इसके लिए आवेदन 02 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक मांगे गए थे। वहीं यूपीएससी इस साल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1011 खाली पदों को भरेगा।

 जल्द जारी होगा डीएएफ फॉर्म 

यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस एग्जाम के लिए पहले उम्मीदवारों को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC IAS DAF 2022) भरना होगा। हालांकि डीएएफ भरने की तारीख सहित पूरी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन संभवना जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सूचना जारी करेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीएएफ फॉर्म से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन करते रहें, जिससे उन्हें ताजा जानकारी मिल सके। 

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचना में पहले कुछ गलत जानकारी प्रकाशित हो गई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.