Move to Jagran APP

UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार देंगे मेन एग्जाम

UPSC CSE IFS Prelims Result 2022 यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सिविल सर्विसेस एग्जाम 2022 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2022 के कंबाइंड फर्स्ट राउंड यानि प्रिलिम्स एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा आज 22 जून 2022 को करते हुए मेन एग्जाम के लिए क्वालिफाई कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी की।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 05:51 PM (IST)
UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार देंगे मेन एग्जाम
यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 के अंतर्गत मेन एग्जाम के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देखें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: यूपीएससी प्रिलिम्स 2022 में सम्मिलित हुए जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा सीएसई और आइएफएस के स्क्रीनिंग राउंड यानि प्रिलिम्स के नतीजे आज, 22 जून 2022 को घोषित करते हुए उन दोनो ही भर्ती परीक्षाओं के लिए उन उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए उनके प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2022 या भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 के संयुक्त पहले चरण में सम्मिलित हुए थे, वे यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 के अंतर्गत जारी अलग-अलग सूचियों में अपना नाम और रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

UPSC CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक

UPSC IFS प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक

UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: मार्क्स, कट-ऑफ, आंसर-की अंतिम परिणामों के बाद

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई, आइएफएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 नोटिस के अनुसार संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के अंक, विभिन्न कटेगरी के अनुसार कट-ऑफ और आंसर-की को दोनो ही परीक्षाओं के अंतिम नतीजों की घोषणा के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें टॉपर लिस्ट

UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: मेन एग्जाम के लिए भरना होगा डीएएफ

दूसरी तरफ, जिन उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई, आइएफएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 के अंतर्गत मेग एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया है, उनके मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) को भरना होगा। डीएएफ को भरे जाने को लेकर नोटिस यूपीएससी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: श्रुति शर्मा (AIR 1) को पहले स्थान की नहीं थी उम्मीद, सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई

UPSC CSE & IFS Prelims Result 2022: स्पष्टीकरण के लिए आयोग ने जारी की हेल्पलाइन

वहीं, संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई, आइएफएस प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 को लेकर कैंडीडेट्स के क्लैरिफिकेशन और डाउट्स के लिए हेल्पलाइन जारी है। उम्मीदवार टेलीफोन नंबरों 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: अंकिता अग्रवाल (AIR 2) हैं डीयू से इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट, नई दिल्ली स्थित कोचिंग से की तैयारी

यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) सफलता का श्रेय देती हैं पिता को, रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.