UPSC CSE Mains Result 2020: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम upsc.gov.in पर जारी, करें चेक
UPSC CSE Mains Result 2020 जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था वे वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर इंटरव्यू राउंड के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।
UPSC CSE Mains Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर परिणाम उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर इंटरव्यू राउंड के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध What's New सेक्शन में जाएं। अब रिटेन रिजल्ट: सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध कराई गई है।उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें व हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी से 17 जनवरी, 2021 तक किया गया था। इसमें सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए ई- सम्मन लेटर जल्द जारी किये जाएंगे। उम्मीदवार, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in या upsconline.in पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) व अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और बी) के लिए हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार शामिल हैं।