UP Teacher Recruitment 2019: खुशखबरी! 4329 स्कूलों मेंं हजारों टीजीटी-पीजीटी की हो सकती है भर्ती
UP Teacher Recruitment 2019 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अक्टूबर में 4329 स्कूलों के लिए वैकेंसी निकाल सकता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। UP Teacher Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अक्टूबर में 4329 स्कूलों के लिए शिक्षकों की वैकेंसी निकाल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने हाईकोर्ट में एक केस के दौरान टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए टाइम टेबल दिया है। इसके मुताबिक 4329 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी और पीजीटी के लिए अक्टूबर में आवेदन मांगे जा सकते हैं।
इस मामले की प्रक्रिया 2019 में ही शुरू होगी, लेकिन इसके खत्म होने की उम्मीद वर्ष 2021 में है। टाइम टेबल के मुताबिक अगस्त, 2019 में सबसे पहले खाली पदों के संबंध में सूचना इकठ्ठी की जाएगी। अक्टूबर , 2019 में आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा मई, 2020 में होगी। जून, 2020 में आंसर-की जारी की जाएगी, जबकि रिजल्ट आने की उम्मीद दिसंबर, 2020 में है। रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के खत्म होने में अगस्त, 2021 हो जाएगा। इसके बाद आगे प्रक्रिया अक्टूबर, 2021 तक खत्म होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अगर यह फैसला लेता है, तो यह बड़ा कदम होगा। ऐसा तीन साल बाद होगा, जब बोर्ड ऑनलाइन आवेदन लेगा। इससे पहले 2016 में बोर्ड ने आवेदन मांगे थे। इसके बाद से कोई भी आवेदन नहीं मांगे गए हैं।
इसे भी पढ़ें- फोटोग्राफी में भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए एक्सपर्ट की राय
इसे भी पढ़ें- बिहार पुलिस में नौकरियों की भरमार, SI समेत इन पदों पर हो रही है भर्ती