Move to Jagran APP

UP BTC Merit list 2019: उत्तर प्रदेश D.El.Ed 2019 मेरिट लिस्ट जारी, updeled.gov.in पर ऐसे करें चेक

UP BTC Merit list 2019 उत्तर प्रदेश D.El.Ed 2019 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था वो updeled.gov.in पर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 03:58 PM (IST)
UP BTC Merit list 2019: उत्तर प्रदेश D.El.Ed 2019 मेरिट लिस्ट जारी, updeled.gov.in पर ऐसे करें चेक
UP BTC Merit list 2019: उत्तर प्रदेश D.El.Ed 2019 मेरिट लिस्ट जारी, updeled.gov.in पर ऐसे करें चेक

लखनऊ, जेएनएन। UP BTC Merit list 2019 उत्तर प्रदेश बीटीसी 2019 की मेरिट लिस्ट रिलीज कर दी गई है। जो छात्र मेरिट लिस्ट के इंतजार में थे अब वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में छात्र बीटीसी के लिए अप्लाई करते हैं। विभाग ने इन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नतीजे घोषित किए हैं।

loksabha election banner

UP D.El.Ed 2019 Merit List ऐसे करें चेक-

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।
  • अब होमपेज पर UP BTC (D.El.Ed.) merit list के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अपनी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करके लॉगइन करें।
  • लॉगइन के लिए उम्मीदवार को अपने कोर्स का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी, इसे डाउनलोड कर लीजिए।

उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें 17 जुलाई से 30 जुलाई, 2019 के बीच कॉलेज के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आपको यह भी बता दें कि दखिला लेने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2019 है और क्लासेस 6 अगस्त, 2019 से शुरू हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.