UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम, इन लिंक से देखें नतीजे
UP Board UPMSP 10th 12th Result 2022 यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर रिजल्ट की घोषणा की राह देख रहे 47 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। परिणामों की घोषणा आज 18 जून को घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे 47 लाख छात्र-छात्राओं को इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के से प्राप्त फ्रेश अपडेट के मुताबिक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामोंं की घोषणा आज यानी कि 18 जून को कर दी गई है। अपडेट के मुताबिक 10वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 4 बजे जारी किए गए। नतीजों की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों के यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं।
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश पर देखने के लिए
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक – जागरणजोश पर देखने के लिए
ये हैं इंटर के टॉपर्स
- पहला स्थान - फतेहपुर दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंक
- दूसरा स्थान - प्रयागराज की दिव्यांशी, बाराबंकी की योगेश 95 फीसदी अंक
- तीसरा स्थान - फतेहपुर के बालकृष्ण, कानपुर के प्रखर पाठक, प्रयागराज और बाराबंकी के ही तीन अन्य टॉपर 94 फीसदी अंक
बता दें कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2021-22 के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 के दौरान विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 10 मई से पहले ही निपटा लिया गया था। इस दौरान बोर्ड द्वारा छूटे परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं भी 20 मई आयोजित करा लिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से तकरीबन एक माह का समय हो जाने पर 47 लाख परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बढ़ती जा रही थी और वे सोशल मीडिया पर राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न अधिकारियों से नतीजों पर आधिकारिक सूचना जारी करने की मांग कर रहे थे।
इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून 2022 को राज्य की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाने और इस सम्बन्ध में स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को पूर्व सूचना देने के निर्देश जारी किए। इसके बाद, माना जा रहा था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक नोटिस जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अब इस नोटिस को परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर देख सकते हैं