Move to Jagran APP

UP Board Result 2022 Date, Time: यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे घोषित, यहां जानें चेक करने का तरीका

upmsp.edu.in UP Board Result 2022 Date and Time UPMSP द्वारा हाई स्कूल के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रोल नंबर एंटर करके स्टूडेंट्स रिजल्ट देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 03:24 PM (IST)
UP Board Result 2022 Date, Time: यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे घोषित, यहां जानें चेक करने का तरीका
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को लेकर नोटिस आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर हुआ जारी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2022 at results.upmsp.edu.in: UPMSP द्वारा हाई स्कूल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा इसके बाद की जानी है, जिसके लिए शाम 4 बजे का निर्धारित है।

loksabha election banner

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर एक्टिव किए जाएंगे।यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाने के निर्देश के बाद दोनो ही कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसके अनुसार, हाई स्कूल के नतीजे आज, 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2022 डेट के साथ-साथ नतीजे जारी किए जाने के समय और परिणाम देखने के विकल्पों के विवरण शुक्रवार, 17 जून 2022 को जारी कर दिया गया है। परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर प्रेस विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया गया।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th Class Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर नतीजों का दिन आज, 47 लाख छात्र ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें - UPMSP 10th, 12th Result 2022: आज होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट का ऐलान, जानें पिछले पांच वर्षों की तारीखें

UP Board Result 2022 Date @ upmsp.edu.in: अब 18 जून को घोषित होंगे 10वीं, 12वी के नतीजे

ऐसे मे जबकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा में हो रही देरी पर खुद राज्य के सीएम द्वारा निर्देश जारी किए गए थे तो माना जा रहा था कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के लिए विज्ञप्ति वीरवार या शुक्रवार को जारी किए जाने के साथ ही परिणाम की भी घोषणा एक-दो दिनों में यानि अधिकतम 18 जून 2022 तक कर दी जाएगी। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे दोनो कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार इसी सप्ताह में आज समाप्त होने वाला है।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th, Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर नतीजों की घोषणा के लिए सीएम ने दिए निर्देश

UP Board Result 2022 Date @ upmsp.edu.in: कहां और कैसे करें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 चेक

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट के ऐलान के बाद निर्धारित तिथि व समय पर औपचारिक घोषणा हो जाने पर परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.