Move to Jagran APP

UP Board 12th Result 2022: इस तारीख तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद घोषित कर सकता है इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

UP Board 12th Result 2022 यूपी बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट कक्षाओं के सभी स्ट्रीम - साइंस (मैथ बॉयोलॉजी) वाणिज्य कला के छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जल्द ही चेक कर सकेंगे। प्राप्त अपडेट के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के दूसरे सप्ताह के दौरान की जा सकती है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 12:06 PM (IST)
UP Board 12th Result 2022: इस तारीख तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद घोषित कर सकता है इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट से सम्बन्धित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर चेक कर पाएंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कुछ ही दिनों की जा सकती है। हालांकि, परिषद द्वारा यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीएमएसपी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के दूसरे सप्ताह के दौरान की जा सकती है। इस आधार पर देखा जाए तो यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणामों की घोषणा इस माह में किए जाने की कोई संभावना नहीं है।

loksabha election banner

UP Board 12th Result 2022: इन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

इस बीच छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 डेट से सम्बन्धित अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। दूसरी तरफ, निर्धारित तिथि और समय पर यूपीएमएसपी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद नतीजे और प्राप्तांक चेक करने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से छात्र अपना यूपीएमएसपी इंटर रिजल्ट 2022 चेक कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - UP Board Result 2022: ईमेल नहीं वेबसाइट पर ही आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, पढ़ें हाई स्कूल और इंटर नतीजों पर फ्रेश अपडेट

UP Board 12th Result 2022: इन स्टेप में करें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्ट्रीम साइंस (मैथ, बॉयोलॉजी), वाणिज्य, कला से इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की कक्षाओं में पंजीकृत और 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को अपना यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपने रोल नंबर भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विभिन्न विषयों में मिले अंकों को स्क्रीन पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th Result 2022: हाईस्कूल रिजल्ट के लिए यूपी बोर्ड तैयार, प्रदेश भर के लाखों स्टूडेंट्स यहां जानें कब घोषित होंगे परिणाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.