UP Board 12th Toppers List 2022: यूपी बोर्ड बारहवीं में दिव्यांशी, योगेश, प्रखर ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
UP Board 12th Toppers List 2022 यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर दिव्यांशी ने टॉप किया उन्हें 95.40 फीसदी अंक मिले। वहीं प्रयागराज की दिव्यांशी और बाराबंकी के योगेश 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जानें टॉपर्स लिस्ट।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board 12th Toppers List 2022: यूपी बोर्ड बारहवीं रिजल्ट जारी कर दिया गय है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। परिणाम 85.33 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। वहीं हाईस्कूल के बाद इंटर के नतीजों में भी आगे रही हैं। परीक्षा में जहां, 90 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81 फीसदी से ज्यादा रही हैं। इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि, कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं कुल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का यह 81.21 प्रतिशत रहा है।
ये हैं यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
- रैंक 1- फतेहपुर दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंक
- रैंक 2- प्रयागराज की दिव्यांशी, बाराबंकी की योगेश 95 फीसदी अंक
- रैंक 3 - फतेहपुर के बालकृष्ण, कानपुर के प्रखर पाठक, प्रयागराज और बाराबंकी के ही तीन अन्य टॉपर 94 फीसदी अंक हासिल किए
रैंक 3-कानपुर - प्रखर पाठक - 94%
रैंक 3-प्रयागराज - दीया मिश्रा - 94%
रैंक 3-प्रयागराज - आंचल यादव - 94%
रैंक 3-बाराबंकी - अभिमन्यु वर्मा - 94%
- रैंक 4- प्रखर पाठक, जिया शर्मा, अंचल यादव और अभिमन्यु वर्मा - 470/500
रैंक 5- जतिन राज, स्वाति गोस्वामि और श्रेया सोनी - 469/500
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ें आंकड़े
- पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या: 2410971
- उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 2237578
- उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या: 980543
- उत्तीर्ण लड़कियों की कुल संख्या: 928706
- उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या: 199249
- जागरण जोश डाॅट कॉम पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
- जागरण जोश डॉट कॉम पर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
- जागरण जोश डॉट कॉम पर यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
UPMSP 12th Results 2022: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS से करें चेक
चरण 1: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS से देखने के लिए पहले अपने मोबाइल पर एक नया मैसेज बॉक्स खोलें। इसके बाद मैसेज के मुख्य भाग पर UP12 रोल नंबर टाइप करें। इसके बाद 56263 पर भेजें। अब परिणाम आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा
UP Board result 2022 Class 12: यूपी बोर्ड बारहवीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
यूपी बोर्ड बारहवीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। अब 'यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022' या 'इंटरमीडिएट परिणाम 2022' पर क्लिक करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी। संबंधित क्षेत्रों में छात्र का रोल नंबर, स्कूल कोड और सुरक्षा कोड दर्ज करें। अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें। UPMSP परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के परिणाम 2022 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे सुरक्षित रख लें।
UPMSP 12वीं की परीक्षा में 24,11,035 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
UPMSP की ओर से कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।