जानें एनटीए कब जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम और आंसर-की, उम्मीदवार यहां देखें डिटेल्स
UGC NET 2021 का परिणाम उन सभी विषयों के लिए जारी किया जाएगाजिनकी परीक्षा 20 नवंबर2021 से और 5 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।हालांकि यह पेपर 5 दिसंबर को समाप्त होने वाले थेलेकिन चक्रवाती परिस्थितियों के कारण देश के कुछ हिस्सों में इसे स्थगित कर दिया गया था।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) परीक्षा परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट है। लंबे समय से नेट एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स ध्यान दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नेट परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। लगभग दो महीने से नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए संभावना जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद उस पर आपत्ति मांगने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रीलिम्स आंसर-की अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां उठाने के लिए 3-5 दिन का समय मिलेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विरोध दर्ज करा पाएंगे।
इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। UGC NET 2021 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम फरवरी के मध्य तक, 2022 तक संभावित है। बता दें कि UGC NET 2021 का परिणाम उन सभी विषयों के लिए जारी किया जाएगा, जिनकी परीक्षा 20 नवंबर, 2021 से और 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी।
तीन फेज में हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट 2021 परीक्षा का आयोजन देश भर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा तीन चरणों में आयोजित किया गया था। इसके अनुसार, पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक हुआ था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी।
दो पालियों में शिफ्ट होती है परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, सुबह की शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके साथ ही पेपर- I और पेपर- II दोनों एक ही सत्र में कराए गए थे।