RSOS-2019 Result: राजस्थान राज्य ओपन स्कूल के 10 वीं के परिणाम घोषित
RSOS-2019 Result राजस्थान राज्य ओपन स्कूल की ओर से 10 वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अजमेर, जेएनएन। RSOS-2019 Result राजस्थान राज्य ओपन स्कूल, आरएसओएस के 10 वीं के परिणाम आज(मंगलवार) घोषित कर दिए गए। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वो अपना परिणाम RSOS की आधिकारिक साइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने राज्य में मार्च-अप्रैल 2019 के महीने में कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। इसके अलावा जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम - indiaresults.com पर जाकर भी देख सकते हैं।
उम्मीदवार इस तरह से कर सकते हैं अपने रिजल्ट की जांच।
- आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
- लिंक एक नए पृष्ठ पर आकर रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
RSOS छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और पुन: मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है। छात्र आरएसओएस की आधिकारिक साइट से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए, छात्र स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर उसे देख सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप