RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, 21 मार्च को होगी परीक्षा
RSMSSB Stenographer Admit Card 2021 स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2018 के तहत फेज 1 परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया जाना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पेपर 1 की परीक्षा होगी।
RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा स्टेनोग्राफर (विज्ञापन संख्या 13/2018) के पदों पर भर्ती के लिए फेज-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 मार्च, 2021 को जारी किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अनुसार, फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 मार्च, 2021 से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।
स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2018 के तहत फेज 1 परीक्षा का आयोजन 21 मार्च, 2021 को किया जाना है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पेपर 1 की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक पेपर 2 की परीक्षा ली जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षा से संबंधित निर्देश भी जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए पूर्व में 4 जुलाई, 2018 को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद, 18 अगस्त 2020 को संशोधित अधिसूचना जारी की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त, 2020 से शुरू की गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2020 थी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने पूर्व में आवेदन किया था, उनसे दोबारा आवेदन नहीं लिए गए थे। इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती के माध्यम से स्टेनोग्राफर के कुल 1211 रिक्त पद भरे जाने हैं।