RSMSSB NTT Final Result 2020: नर्सरी टीचर ट्रेनिंग भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी, करें चेक
RSMSSB NTT Final Result 2020 वेबसाइट पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के अनुसार जारी की गई है। इसके साथ ही फाइनल कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
RSMSSB NTT Final Result 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती परीक्षा, 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के अनुसार जारी की गई है। इसके साथ ही, फाइनल कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट और कटऑफ
नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती परीक्षा, 2018 का अंतिम परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध Results सेक्शन में जाएं। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां एनटीटी 2018: फाइनल रिकमेन्डेशन ऑफ ऑफ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां परिणाम से संबंधित विज्ञप्ति दी हुई है। जिसके नीचे केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर NTT भर्ती परीक्षा 2018 के अंतिम नतीजे जारी किए हैं। भर्ती अधिसूचना 21 अगस्त, 2018 को जारी की गई थी। कुल 1350 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 2019 को किया गया था। लिखित परीक्षा के परिणाम 31 जुलाई, 2020 को जारी किए गए थे। रिक्त पदों के डेढ़ गुणा उम्मीदवारों को पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल घोषित किया गया था। पात्रता की जांच और डाक्यूमेंट्स का सत्यापन विभाग द्वारा किया गया था। बता दें कि पात्रता जांच में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को दोबारा एक मौका दिया गया था। अब इनमें योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।