RSMSSB Librarian Exam 2018 Result: लिखित परीक्षा के नतीजे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी, करें चेक
RSMSSB Librarian Exam 2018 Result कुल रिक्तियों के तीन गुणा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। अब इन उम्मीदवारों के पात्रता की जांच व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। जिसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
RSMSSB Librarian Exam 2018 Result: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती, 2018 के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आज, यानी 11 नवंबर 2020 को ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट के अलावा, केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां लाइब्रेरियन 2018: लिस्ट ऑफ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स फॉर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया टैब ओपन होगा। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार लिखित परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि बोर्ड ने लिखित परीक्षा का फाइनल 'आंसर की' भी जारी किया है। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के न्यूज नोटिफिकेशन में जाना होगा। इसके बाद लाइब्रेरियन 2018: फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
बता दें कि कुल रिक्तियों के तीन गुणा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। अब इन उम्मीदवारों के पात्रता की जांच व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे। जिसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए अधिसूचना 21 मई, 2018 को जारी की गई थी। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 478 व अनुसूचित क्षेत्र के 222, यानि कुल 700 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2020 को किया गया था।