Move to Jagran APP

RSMSSB JE Result 2021 Out: राजस्थान जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, @rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSMSSB JE Result 2021 Out राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) डिप्लोमा और डिग्री पोस्ट के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 01:17 PM (IST)
RSMSSB JE Result 2021 Out: राजस्थान जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, @rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक
RSMSSB JE Result 2021 Out: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड

RSMSSB JE Result 2021 Out: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) डिप्लोमा और डिग्री पोस्ट के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे RSMSSB परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

loksabha election banner

RSMSSB JE Result 2021 Out: रिजल्ट ऐसे करें चेक

राजस्थान जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिख रहे जूनियर इलेक्ट्रिकल डिग्री डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन JEN 2020 इलेक्ट्रिकल (डिग्री) दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची' या 'JEN 2020: इलेक्ट्रिकल (डिग्री) दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची' सेक्शन सहित डिग्री या डिप्लोमा का जिसका रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक click पर क्लिक करें। इसके बाद उनलोड ’पर क्लिक करें।इसके बाद RSMSSB JE रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच करें। रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

RSMSSB JE Result 2021 Out:ऐसा रहा कटऑफ

जनरल कैटेगिरी

इलेक्ट्रिकल डिग्री- 104.1231,इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा- 105.541, मैकेनिकल डिग्री- 101.6883, मैकेनिकल डिप्लोमा- 102.7436

ईडब्लूएस कैटेगिरी

इलेक्ट्रिकल डिग्री 94.813

एसटी कैटेगिरी

इलेक्ट्रिकल डिग्री-87.3436

एससी कैटेगिरी

इलेक्ट्रिकल डिग्री- 96.7385

ओबीसी

इलेक्ट्रिकल डिग्री- 93.4154

एमबीसी

इलेक्ट्रिकल डिग्री- 91.7333

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के पदों पर होने वाली यह नियुक्तियां पीडब्ल्यूडी विभाग, जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सहित विभिन्न विभाग में नियुक्ति की जाएंगी। इसके तहत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए जूनियर इंजीनियर के कुल 1054 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें कि RSMSSB JE परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा या भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.