RRB Group D Admit Card: 12-13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी
आरआरबी) ग्रुप डी भर्ती के लिए 12 और 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षाओं का दौर जारी है। 12 और 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आरआरबी की ऑफिशयल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर के कंप्यूटराइज्ड एग्जाम सेंटरों पर सीबीटी (कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट) आयोजित हो रहे हैं। परीक्षा से चार-चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। लाखों परीक्षार्थी रोजाना सीबीटी देने पहुंच रहे हैं। 17 सितंबर से रेलवे ग्रुप डी सीबीटी की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
11 और 12 अक्टूबर को ग्रुप डी परीक्षा की रद
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 11 और 12 अक्टूबर को ग्रुप डी परीक्षा को रद कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि चक्रवाती तूफान 'तितली' की वजह से 11 और 12 अक्टूबर भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, संबलपुर, खुर्दा और ब्रह्मपुर में होने वाली आरआरबी ग्रुप डी की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) रद कर दी है। आरआरबी भुवनेश्वर के चैयरमैन ने बताया कि इन दोनों दिनों की परीक्षा की नई तारीख और शहर की जानकारी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले indianrailways.gov.in की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए Click here to Download E-Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आइडी और जन्मतिथि डालें।
- लॉग-इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।