Move to Jagran APP

UGC NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, NTA 9 जुलाई से आयोजित करेगा टेस्ट

Download UGC NET Admit Card 2022 एनटीए ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के संयुक्त चक्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:15 PM (IST)
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव किया गया।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET Admit Card 2022: दिसंबर 2021 और जून 2022 सेशन के यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों हेतु महत्वपूर्ण अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2021 और जून 2022 संयुक्त चक्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस क्रम में एनटीए ने यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव कर दिया है और परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि से अपना यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

UGC NET Admit Card 2022: इन स्टेप मे करें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवारों के अपना करें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि और अन्य विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इस पर दिए गए अपने सभी विवरणों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए और यदि इसमें कोई भी त्रुटि होती है तो वे इसे एनटीए की हेल्पलाइन पर कॉल करके या जारी की गई ईमेल आइडी पर भेजकर सहायता सकते हैं।

बता दें कि एनटीए द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, 9 से 12 जुलाई को और फिर 12 से 13 अगस्त 2022 तक किया जाना है। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसके लिए 180 मिनट की अवधि निर्धारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.