Move to Jagran APP

करियर से जुड़ी हर उलझन को यहां सुलझाएं, पढ़ें सवाल और उनके जवाब

इसरो से संबंधित संगठन देशभर में हैं। इस बारे में इसरो के पोर्टल से अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 02:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 02:16 PM (IST)
करियर से जुड़ी हर उलझन को यहां सुलझाएं, पढ़ें सवाल और उनके जवाब
करियर से जुड़ी हर उलझन को यहां सुलझाएं, पढ़ें सवाल और उनके जवाब

नई दिल्ली [ऑनलाइन डेस्क]। करियर से जुड़ी सभी समस्याओं का यहां आपको समाधान मिलेगा। पढ़ें ऐसे सवाल और उनके जवाब.....

loksabha election banner

मैं 12वीं कक्षा में हूं। जब छठी कक्षा में था, तभी से इसरो से बहुत प्यार करता हूं। इसरो में साइंटिस्ट बनने में मेरी बहुत दिलचस्पी है। कृपया मेरा मार्गदर्शन करें। मुझे क्या करना चाहिए?

ऋषिकेश शर्मा, ईमेल से

यह बहुत अच्छी बात है कि आप कम उम्र से ही इसरो से प्यार करते रहे हैं और इससे साइंटिस्ट के रूप में जुड़ना चाहते हैं। जाहिर है कि इस दिलचस्पी की वजह से आप साइंस से जुड़ी जानकारियों और इनोवेशंस में भी खूब रुचि रखते होंगे। चंद्रयान और मार्स मिशन के कारण हाल के वर्षों में इसरो देश और दुनिया में और अधिक चर्चा में आ गया है। इस संगठन से जुड़ने के लिए पहले बारहवीं के बाद आपको स्पेस साइंस या संबंधित अन्य विषयों में से किसी में ग्रेजुएशन करना होगा। इसके बाद स्पेस साइंस में कम से कम पीजी और पीएचडी करनी होगी। ये कोर्स इसरो से जुड़े प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से भी कर सकते हैं। इसरो से संबंधित संगठन देशभर में हैं। इस बारे में इसरो के पोर्टल से अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है। देश के कुछ अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भी स्पेस साइंस/टेक्नोलॉजी में अपडेटेड कोर्स संचालित करते हैं।

मैंने पीजी इकोनॉमिक्स से किया है। ओ लेवल और सीसीसी भी किया है, हिंदी व इंग्लिश की टाइपिंग भी ठीक है, पर कोई करियर समझ में नहीं आ रहा है। कोई समाधान बताएं। मुझे जॉब की बहुत जरूरत है।

रिति वर्मा, ईमेल से

सोच-सोचकर परेशान होने से कोई समाधान नहीं निकलता। आपको सबसे पहले खुद पर भरोसा करते हुए यह देखना होगा कि आप स्वयं को किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कुशल मानते हैं? अगर कुशलता/सक्षमता में कोई कमी है, तो उसे यथाशीघ्र दूर करने का प्रयास करें। साथ ही, अपने आत्मविश्वास का स्तर भी बढ़ाते रहें।कॉन्फिडेंस का स्तर बढ़ाने के बाद जो क्षेत्र सबसे ज्यादा पसंद हो और जिसमें आप खुद को सबसे सक्षम मानते हों, उससे संबंधित कंपनियों/संस्थानों में जॉब की तलाश करें। शुरुआत में पैसे या पद की वजह से काम न ठुकराएं। जो मिले, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देकर पहचान बनाएं। कुछ अनुभव हो जाने पर तरक्की मिल सकती है या फिर दूसरी कंपनियों में भी प्रयास कर सकते हैं।

मैं यूपी बोर्ड से दसवीं कक्षा का स्टूडेंट हूं। मैं आपसे जानना चाहता हूं कि मुझे 11वीं में किन विषयों का चयन करना चाहिए? मैं मैथमेटिक्स और बायोलॉजी में अच्छा हूं। बायोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहता हूं, लेकिन मैथ को भी साथ रखना चाहता हूं। कृपया मार्गदर्शन करें।

ध्रुव शर्मा, ईमेल से 

11वीं में तो आप पीसीएमबी को रख ही सकते हैं। आपको अपनी रुचि वाले करियर की प्राथमिकता पर फोकस करते हुए इनसे संबंधित विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित करनी चाहिए। अगर बायोलॉजी में करियर बनाना-बढ़ाना चाहते हैं, तो मैथ को हॉबी के रूप में रखते हुए इसमें अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.