Move to Jagran APP

RBSE Rajasthan Board Result 2022: जल्द ही हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तारीखों का ऐलान

RBSE Rajasthan Board Result 2022 राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए आरबीएसई रिजल्ट 2022 की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इसके बाद नतीजे चेक करने के विकल्प समेत आधिकारिक विज्ञप्ति बोर्ड द्वारा जारी की जानी है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 04:54 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board Result 2022: जल्द ही हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तारीखों का ऐलान
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के लिए विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 डेट के साथ-साथ सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के लिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा की जा सकती है। दोनो ही कक्षाओं के लिए आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 की तिथि और समय की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के विभिन्न विकल्पों को समेत सभी विवरण प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।

loksabha election banner

RBSE Rajasthan Board Result 2022: अलग-अलग तारीखों पर हो सकती है घोषणा

राजस्थान बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। साथ ही, अधिकारी ने जानकारी साझा की कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा पहले की जा सकती है, जबकि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 बाद में घोषित किए जाएं। ऐसे में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा मई के आखिर तक की जा सकती है। वहीं, कक्षा 10 के लिए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह के दौरान किए जाने की उम्मीद है।

RBSE Rajasthan Board Result 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि और राजस्थान बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा की तारीखों के ऐलान के बाद निर्धारित तिथि पर आरबीएसई 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। जिसके माध्यम से छात्र रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे और अपने विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.