Move to Jagran APP

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates: 12वीं साइंस के नतीजे यहां घोषित, यश शर्मा टॉपर, 91.66% छात्र पास

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में इस बार 91.66% छात्र पास उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं यश शर्मा में टॉप किया।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 04:54 PM (IST)
RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates: 12वीं साइंस के नतीजे यहां घोषित, यश शर्मा टॉपर, 91.66% छात्र पास
RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates: 12वीं साइंस के नतीजे यहां घोषित, यश शर्मा टॉपर, 91.66% छात्र पास

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020 Live Updates: राजस्थान राज्य के कक्षा 12 (साइंस स्ट्रीम) के ऐसे छात्र जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान यानि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं, उनके नतीजों की घोषणा राज्य से शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष बोर्ड के अजमेर ऑफिस से कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 91.66% छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है।वहीं, यश शर्मा में टॉप किया। कोविड-19 के कारण बाधित हुई परीक्षाओं के बाद रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी किया गया है।

loksabha election banner

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 4.55 PM: यश शर्मा टॉपर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आज घोषित किये गये आरबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजों से सम्बन्धित आधिकारिक आकड़ों के अनुसार इस वर्ष यश शर्मा टॉपर रहे हैं। उन्होंने 95.6 फीसदी प्राप्तांक अर्जित किये। हालांकि, इस वर्ष कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा लेकिन कोविड-19 के कारण परीक्षाएं बाधित भी हुईं थीं।

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 4.20 PM: लड़कियां लड़कों से बेहतर

बोर्ड द्वारा दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष उत्तीर्ण घोषित 91.66% परीक्षार्थियों में से 94.9 फीसदी छात्राएं और 90.61 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इस प्रकार इस वर्ष की राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2020 में लड़किया लड़कों से आगे रहीं हैं।

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 4.20 PM: 91.66% छात्र उत्तीर्ण घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 91.66% छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले वर्ष की परीक्षा में 92.88 फीसदी छात्र सफल घोषित किये गये थे।

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 4.05 PM: शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष की घोषणा

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आरबीएसई) आयोजित 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षा के परिणाम छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट सेक्शन में चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं। इन सभी के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिये गये हैं।

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक - 1

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक – 2

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 3.50 PM: शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष थोड़ी देर में करेंगे घोषणा

राजस्थान (आरबीएसई) 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा अब से बस कुछ ही देर में राज्य के शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से की जानी है। परिणामों की घोषणा के लिए शिक्षा मंत्री ने कल आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी।

Rajasthan Board 12th Science Result 2020 Live Updates @ 3.35 PM: परिणाम चेक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आरबीएसई राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक करने से पहले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लेना चाहिए चाहिए 4 बजे रिजल्ट की घोषणा के बाद हड़बड़ी में गलत रोल नंबर दर्ज न पाए। ऐसी स्थिति में छात्र अपना रिजल्ट देख नहीं पाएंगे और अनावश्यक रूप से निराशा होगी। इससे बचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर लिख कर रख लेना चाहिए या एडमिट कार्ड सामने रखना चाहिए। साथ ही, छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर समय से पहले विजिट करना चाहिए या ऑफिशियल वेबसाइट को बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि रिजल्ट का पेज ओपेन करने में कठिनाई न हो।

RBSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 3.07 PM: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आरबीएसई) आयोजित 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षा के परिणाम छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट सेक्शन में चेक कर पाएंगे। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे।

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020 Live Updates @ 2.55 PM: 2 लाख छात्रों को हैं इंतजार

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आरबीएसई) यानि राजस्थान बोर्ड आयोजित 12वीं साइंस की इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कुल 239800 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। ये सभी परीक्षार्थी अपना आरबीएसई राजस्थान 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020:  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट 

इसके अलावा राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in परपर अपलोड होने के बाद वे अपना स्कोर परीक्षा के दौरान दिए गए एडमिट कार्ड में मौजूद जानकारी रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करके चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हम नीचे भी स्टेप्स बता रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसनी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

 RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: 

12वीं साइंस का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 (RBSE 12th Science Result 2020) परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। अब यहां अपने लॉगिन में क्रेडेंशियल्स डालकर एंटर करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इसमें एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारी जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करें। आपके सामने रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। रिजल्ट चेक करने के बाद उसकी कॉपी का एक प्रिंटआउट निकाल लें। इसके बाद प्रिंटआउट को भविष्य के लिए भी रख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.