Move to Jagran APP

RBSE 8th Result 2022: इस तारीख को घोषित हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे, जानें अब तक के अपडेट

RBSE 8th Result 2022 राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जल्द ही घोषित किए जाने हैं। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की निश्चित तारीख का ऐलान एक-दो दिनों में किए जाने की जानकारी बोर्ड के सूत्रों ने दी।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 10:27 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 10:28 AM (IST)
RBSE 8th Result 2022: इस तारीख को घोषित हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे, जानें अब तक के अपडेट
आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 8th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर द्वारा कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अपडेट आज, शनिवार, 28 मई को या रविवार, 29 मई 2022 को जारी कर सकता है। वहीं, राजस्थान बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 के साथ-साथ अन्य कक्षाओं जैसे- 5वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीखों का ऐलान एक दो-दिनों कर दिया जाएगा। साथ ही, बात करें कक्षा 8 के नतीजों की तिथि की तो इसे 1 जून 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में सभी पैरेंट्स जिनके बच्चे कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय विजिट करते रहें।

loksabha election banner

बता दें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। ये परीक्षार्थी 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। इस बार पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर द्वारा बोर्ड पैटर्न पर कराई थी। पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 में अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। बता दें कि महामारी के दौरान कक्षा 8 के स्टूडेंट्स बिना परीक्षा उत्तीर्ण घोषित करते हुए अगली कक्षा के लिए प्रमोट कर दिया गया था।

RBSE 8th Result 2022: कहां और कैसे देखें आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम चेक करने के लिए लिंक को राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिणामों को पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर की वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर भी देखा जा सकेगा। दूसरी तरफ विभिन्न कक्षाओं की ऐसे में पैरेट्स इन वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.