RBSE 12th Science Result 2020: आरबीएसई 12वीं साइंस के नतीजे घोषित, Rajejuboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें चेक
RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020 राजस्थान बोर्ड ने 12वीं साइंस के नतीजे जारी कर दिए हैं।
RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: बस कुछ मिनटों में राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान के छात्र-छात्राओं को इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री ने नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि रिजल्ट देखते वक्त हड़बड़ी में कुछ सही स्टेप्स फॉलो नहीं करते है तो रिजल्ट वेबसाइट पर शो नहीं होता है। इसलिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप रिजल्ट देख सकते हैं।
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक - 1
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक – 2
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
RBSE Rajasthan 12th Science Result 2020: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (आरबीएसई) की ओर से आयोजित कक्षा12 की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर दिख रहे आरबीएसई 12th Science Result लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इसमें पूछी गई डिटेल जैसे, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल एंटर करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए सहेज कर रख लें, क्योंकि रिजल्ट की हार्ड कॉपी कई जगह फॅार्म भरने से लेकर अन्य जगहों पर जरूरत पड़ती है। बता दें कि इस साल 12वीं साइंस में 2 लाख से ज्यादा परीक्षाथियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं इस बार परिणामों की घोषणा मेंं देरी हो गई है। इसके पीछे की वजह है कोविड-19 की वजह से सही समय पर कांपियों का मूल्यांकन न हो पाना।