RBI Officer Grade B Mark Sheet & Cut Off: ऑफिसर ग्रेड बी परीक्षा की मार्कशीट और कटऑफ opportunities.rbi.org.in पर जारी, करें चेक
RBI Officer Grade B Mark Sheet Cut Off वैसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में हिस्सा लिया था वे ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Officer Grade B Mark Sheet & Cut Off: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती परीक्षा 2019 के मार्कशीट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल, opportunities.rbi.org.in पर GEN, DSIM और DEPR डिपार्टमेंट के लिए उम्मीदवारों की मार्कशीट और कटऑफ मार्क्स अलग-अलग उपलब्ध हैं। वैसे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप से डाउनलोड करें मार्कशीट
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल पोर्टल, opportunities.rbi.org.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध करेंट वैकेंसी सेक्शन में दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां GEN, DSIM और DEPR के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं। उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आप आपको फिर से एक नए पेज पर लाया जाएगा। उम्मीदवार इस पेज पर केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। वहीं, मार्कशीट चेक करने के लिए, उम्मीदवार अपना रिसिप्ट नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर Find पर क्लिक करें। अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। उम्मीदवार इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
बता दें कि विभिन्न विभागों में ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 199 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना सितंबर 2019 में जारी की गई थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर, 2019 तक पूरी की गई थी। फेज 1 परीक्षा 9 नवंबर को और फेज 2 परीक्षा 1 व 2 दिसंबर को आयोजित हुई थी। वहीं, अगले चरण यानि साक्षात्कार का आयोजन अगस्त, सितंबर और अक्टूबर, 2020 में किया गया था। इसके बाद अंतिम नतीजे 19 अक्टूबर, 2020 को जारी किए गए थे।