Rajasthan Stenographer Admit Card 2018: आज से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड, इन निर्देशों को पालन राजस्थान स्टेनोग्राफर परीक्षा में जरूरी
Rajasthan Stenographer Admit Card 2018 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 10 मार्च को जारी शीध्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा नोटिस के अनुसार 21 मार्च को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आज से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rajasthan Stenographer Admit Card 2018: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड किये जा सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर द्वारा बुधवार, 10 मार्च 2021 को जारी शीध्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 नोटिस के अनुसार 21 मार्च को तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in से आज, 12 मार्च से परीक्षा की तारीख तक डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2018 को उन्हें बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा और किसी भी अन्य माध्यम से उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा प्रेषित नहीं किये जाएंगे।
राजस्थान स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2018 डाउनलोड लिंक
दो पालियों में होगी परीक्षा
बोर्ड के नोटिस के अनुसार राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर आयोजित किये जाएंगे। दोनो की अवधि तीन-तीन घंटे निर्धारित की गयी है। पहला पेपर सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान का सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, दूसरा पेपर सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाना है।
शीध्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 नोटिस यहां देखें
शीध्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए निर्देश
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शीध्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए प्रवेश पत्र के साथ-साथ निर्देश भी जारी किये हैं। इन निर्देशों का पालन किया जाना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।
अपने साथ ई-प्रवेश पत्र के साथ-साथ अपनी एक फोटो आईडी (ओरिजिनल कॉपी), एक पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो और नीले रंग की स्याही का एक पारदर्शी बॉल पेन साथ ले जाएं। इनके अतिरिक्त किसी भी सामान के परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं नही होगी।
- घड़ी पहनकर न जाएं क्योंकि घड़ी के साथ प्रवेश की अनुमति परीक्षा केंद्र पर नहीं होगी।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1.5 घंटा पहले पहुंचें। नियत समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- कोरोना (कोविड-19) महामारी को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर ही जाएं। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सामाजिक दूरी का पालन करें।
- उम्मीदवारों के लिए हैंड सैनिटाइजर/वॉश एवं तापमान माप की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करायी जाएगी।