राजस्थान में अब वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का होगा गठन, गहलोत सरकार ने लिया फैसला
राजस्थान में अब वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह जानकारी तकनीकी और संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बोर्ड की स्थापना अगले 4 से 5 महीनों में कर दी जाएगी।
राजस्थान में अब वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड (Vedic Shiksha and Sanskar Board) का गठन किया जाएगा। यह जानकारी तकनीकी और संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग (Technical and Sanskrit Education Minister, Dr Subhash Garg) ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बोर्ड की स्थापना अगले 4 से 5 महीनों में कर दी जाएगी। उन्होंने न कहा कि, राजस्थान सरकार अगले 4-5 महीने के भीतर वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन करने जा रही है। इस संबंध में समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हम छात्रों को सिखाएंगे कि वैदिक शिक्षा विज्ञान और योग से कैसे जुड़ी है। इस संबंध में एएनआई ने एक ट्वीट भी किया है।
Rajasthan government is going to set up Vedic Shiksha & Sanskar Board within 4-5 months. The committee has submitted its report. We will teach students how Vedic education is linked to Science and Yoga: State Minister for Technical & Sanskrit Education (Independent), Subhash Garg pic.twitter.com/mYXa66rxhR
— ANI (@ANI) June 14, 2021
इसके पहले साल 2019 की जून में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने प्राचीन संस्कृत शास्त्रों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए एक वैदिक शिक्षा बोर्ड बनाने की घोषणा की थी, ताकि आने वाली पीढ़ी देश की गौरवशाली परंपराओं के बारे में जानकारी दी जा सके। वहींं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के भीतर जारी खींचतान के बीच यह फैसला आया है। इसके अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने हाल ही में परीक्षार्थियों के परीक्षा दस्तावेजों में ऑनलाइन संशोधन प्रक्रिया शुरू की है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को सहूलियत देते हुए ऑनलाइन संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई है। ऐसा करने वाला राजस्थान बोर्ड, देश का पहला बोर्ड है। वहीं राजस्थान बोर्ड ने भी सीबीएसई बोर्ड की तर्ज 10वीं और 12वीं परीक्षा को कैंसिल कर दिया था। अब इन परीक्षा परिणामों को तैयार करने के लिए क्राइटेरिया फॉर्मूला पर फिलहाल मंथन चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड इसकी घोषणा कर सकता है।