राजस्थान सरकार ने किया ऐलान, 8वीं में असफल होने पर छात्रों को अगली कक्षा में नहीं किया जाएगा प्रमोट
राज्य के शिक्षा मंत्री के ट्वीट के मुताबिक 8वीं के अलावा 5वीं में स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाएगा लेकिन अब उन्हें भी असफल होने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता था। आठवीं तक के किसी भी स्टूडेंट्स को फेल करने प्रावधान नहीं था। लेकिन अब राजस्थान सरकार ने इस एक्ट में संशोधन किया है। इसके तहत अब 8वीं में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले छात्रों को पहले सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। अगर कोई स्टूडेंट्स इस परीक्षा में सफल हो जाता है तो फिर वह अगली कक्षा में जा सकता है। लेकिन अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी असफल होता है तो उसे 8वीं कक्षा में दोबारा पढ़ना होगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ऐलान किया है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर के जानकारी दी है।
कक्षा 5 एवं 8 वीं में विधिक रूप से परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए निर्णय लेकर राजपत्र में संशोधन प्रकाशन किया गया है। अब इसी सत्र से 5 वीं एवं 8 वीं की परीक्षा विधिक रूप से आयोजित की जा सकेगी। इस परीक्षा में कक्षा 5 के किसी भी विद्यार्थी को रोका नहीं जाएगा लेकिन 8 वीं कक्षा के पूरक परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों को कक्षा 8 वीं में ही पुन अध्ययन करना होगा।किसी भी विद्यार्थी को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण करने से पूर्व विद्यालय से एक्सपेल नहीं किया जाएगा।
कक्षा 5 एवं 8 वीं में विधिक रूप से परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए निर्णय लेकर राजपत्र में संशोधन प्रकाशन किया गया है। अब इसी सत्र से 5 वीं एवं 8 वीं की परीक्षा विधिक रूप से आयोजित की जा सकेगी।
कक्षा 5 एवं 8 वीं में मुख्य परीक्षा के 60 दिनों में पूरक परीक्षा आयोजित(1/2) pic.twitter.com/JZ68PFTE86— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 17, 2020
राज्य के शिक्षा मंत्री के ट्वीट के मुताबिक 8वीं के अलावा 5वीं कक्षा में पास करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 5वीं में स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाएगा लेकिन अब उन्हें भी सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। अगर मेन परीक्षा में वह फेल हो जाते हैं तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल रहने पर भी 5वीं के विद्यार्थी को पास कर दिया जाएगा।