Move to Jagran APP

Rajasthan Board RBSE Result 2022: क्या 4 जून तक घोषित हो जाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे? जानें अपडेट

Rajasthan Board RBSE Result 2022 Date Confirmed? राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर आरबीएसई के अधिकारियों की जून के पहले सप्ताह में बैठक होने वाली है। इस बैठक में 5वीं 8वीं 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीखों पर फैसला और ऐलान किया जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 09:54 AM (IST)
Rajasthan Board RBSE Result 2022: क्या 4 जून तक घोषित हो जाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे? जानें अपडेट
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई रिजल्ट 2022 तारीखों को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board RBSE Result 2022 Date Confirmed? बीएसईआर 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 20 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा अगले सप्ताह यानि 4 जून 2022 तक कर देगा। साथ ही, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को जून के दूसरे सप्ताह या संभवत: तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, इन रिपोर्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है।

loksabha election banner

Rajasthan Board RBSE Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड नतीजों की तारीख पर ये है अपडेट

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान बोर्ड मिली जानकारी के मुताबिक आरबीएसई 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीखों पर निर्णय लेने के लिए बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक जून के पहले सप्ताह होनी है। इस बैठक में विभिन्न कक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीखें निर्धारित करने के साथ औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद आरबीएसई रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति भी आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर देगा। ऐसे में राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें - RBSE Rajasthan Board Result 2022: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट, 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

Rajasthan Board RBSE Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित तारीखों पर ऐसे करें चेक

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए किए अगले सप्ताह होने वाली राजस्थान बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में आरबीएसई रिजल्ट 2022 की निर्धारित तारीखों पर घोषणा के बाद वे अपना परिणाम राजस्थान के रिजल्ट पोर्ट्ल, rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकेंगे, जहां आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.