Move to Jagran APP

PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, 96.96% स्टूडेंट्स पास

PSEB 12th Result 2022 date PSEB कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। हालांकि बीते साल यानी कि 2021 में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 04:24 PM (IST)
PSEB 12th Result 2022 date: पंजाब बोर्ड 12वीं में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, 96.96% स्टूडेंट्स पास
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 12th Result 2022 date: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं नतीजों के साथ-साथ स्टेट टॉपर की लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं किस जोन ने बेहतर प्रदर्शन किया है, यह भी सामने आ गया है। इसके अनुसार, PSEB कक्षा 12 के परिणाम में, पठानकोट के छात्रों ने 98.49% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं इसके बाद रूप नगर दूसरे स्थान पर और एसबीएस नगर तीसरे स्थान पर रहा है। इसके बाद गुरदासपुर 94.21 पास प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर है। वहीं लड़कियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है और उनका पास प्रतिशत 97.78 प्रतिशत दर्ज किया है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.27 फीसदी दर्ज किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा किए गए परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, 3,01,725 ​​छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 292520 उत्तीर्ण हुए हैं।

loksabha election banner

पहले 27 को जारी होना था रिजल्ट 

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट का बीते दिन यानी कि 27 जून, 2022 को छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे लेकिन बोर्ड ने नतीजे टाल दिए गए थे। बोर्ड ने कुछ कारणों के चलते बोर्ड ने नतीजों को रिलीज नहीं किया। अब बोर्ड ने नतीजों की घोषणा कर दी है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://pseb.ac.in/en पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। 

इसके बाद, छात्र अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करने के बाद अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि स्टूडेंट्स ध्यान दें कि पंजाब बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की है। इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी ताजा अपडेट के लिए नजर बनाएं रखें।

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए इस लिंक को करें फॉलो  

PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन विकल्प को करें फॉलो

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। अब परीक्षा का नाम चुनें। इसके बाद, रोल नंबर और/या अन्य विवरण दर्ज करें।सबमिट करें और परिणाम देखें।

PSEB कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए हैं। हालांकि बीते साल यानी कि 2021 की बात करें तो साल 2021 में COVID-19 को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया गया था।  

इस साल जारी होगी मेरिट लिस्ट  

पिछले साल, PSEB ने बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की थी, क्योंकि कोई परीक्षा नहीं थी। लेकिन चूंकि इस साल बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित की थी, इसलिए प्रत्येक स्ट्रीम में टॉपर्स के नाम घोषित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.