Periyar University Result 2019: नवंबर में हुए UG EXAM का आज आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पेरियार विश्वविद्यालय परिणाम 2019 आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट periyaruniversity.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पेरियार विश्वविद्यालय आज 1 जनवरी, 2020 को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पेरियार विश्वविद्यालय रिजल्ट 2019 की घोषणा करेगा। परीक्षार्थी पेरियार विश्वविद्यालय के आधिकारिक साइट periyaruniversity.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नवंबर 2019 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
रिजल्ट जारी होते ही इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रोलनंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय पर जाएं।
पेरियार विश्वविद्यालय रिजल्ट 2019 चेक करने के लिए इन स्टेपस को करें फॉलो
- पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट periyaruniversity.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां परीक्षार्थियों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कराकर रखें।
31 दिसंबर को PRIDE परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी
इससे पहले विश्वविद्यालय ने अप्रैल 2018 में आयोजित परीक्षाओं के लिए परिणाम घोषित किया था। पेरियार विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर पीएचडी सामान्य प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन पत्र जारी किया है। 31 दिसंबर को PRIDE परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
पेरियार विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी
पेरियार विश्वविद्यालय 17 सितंबर, 1997 को स्थापित किया गया था। पेरियार विश्वविद्यालय अपने अध्ययन और अनुसंधान विभागों, संबद्ध कॉलेजों और डिसटेंस एजुकेशन इंस्टीट्यूट (PRIDE) के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में 28 विभाग और 101 संबद्ध कॉलेज हैं। 2008-09 से विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) की शुरुआत की गई थी। उम्मीदवार पेरियार विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET December 2019 का परिणाम घोषित, 60,000 अभ्यर्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ चयन
यह भी पढ़ें: Kerala SET 2020: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी, यहां जानें कैसे करे आवेदन