OTET 2021 Admit Card: ओडिशा टीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, 9 अप्रैल को एग्जाम
OTET 2021 Admit Card बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसई) ओडिशा ने ओडिशा टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। बीएसई ओडिशा ने ओटीईटी 2021 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर आज 1 अप्रैल 2021 को जारी किये।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। OTET 2021 Admit Card: ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा ने ओडिशा टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। बीएसई ओडिशा ने ओटीईटी 2021 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट, bseodisha.nic.in पर आज, 1 अप्रैल 2021 को जारी किये। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ओडिशा टीईटी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया है, वे अपना ओटीईटी एडमिट कार्ड 2021 बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से करें ओटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड
ऐसे करें ओटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवारों को ओडिशा टीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिये गये ओटीईटी के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर एडमिट कार्ड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना ओटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और प्रिंट ले पाएंगे।
9 अप्रैल को होनी है परीक्षा
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा द्वारा ओडिशा टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2021 को राज्य के विभिन्न शहरों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन जारी किये गये एडमिट कार्ड के प्रिंट-आउट के साथ-साथ अपना एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जाना होगा।
बता दें कि ओडिशा टीईटी का आयोजन बीएसई ओडिशा द्वारा राज्य में स्थित विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं में शिक्षक की योग्यता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। उम्मीदवार ओटीईटी 2021 से सम्बन्धित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।