Move to Jagran APP

BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम 29 जुलाई को होगा जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

BSE Odisha HSC Result 2020 स्कूल और जन शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि ओडिशा बोर्ड एचएससी के परिणाम 29 जुलाई 2020 को घोषित किए जाएंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:20 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 01:22 PM (IST)
BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम 29 जुलाई को होगा जारी, पढ़ें पूरी डिटेल
BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम 29 जुलाई को होगा जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Odisha BSE) की एचएससी (10वीं) परीक्षा 2020 में शामिल स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं परीक्षा में शामिल 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ियां अब जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने आज मीडिया को जानकारी दी है कि ओडिशा बोर्ड एचएससी के परिणाम 29 जुलाई, 2020 को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही, ओडिशा बोर्ड एचएससी के परिणाम जारी करने की तिथि स्पष्ट हो गई है। परिणाम जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स bseodisha.ac.in  और orissaresults.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

वहीं, बोर्ड द्वारा पूर्व में ही जानकारी दी गयी थी कि सोमवार, यानी 27 जुलाई 2020 को एचएससी परिणाम जारी करने की निश्चित तिथि की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा कोविड-19  महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से पहले ही संपन्न करा ली गई थी। लेकिन, परिणाम की घोषणा में देरी हुई है, क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है।

ओडिशा बोर्ड 10वीं के परिणाम इन स्टेप से करें चेक

ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम घोषित होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर विजिट करें। 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए होमपेज पर बीएसई 10th रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भर कर सबमिट करें। अब आपका ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार यहां ध्यान दें कि वे अपने रिजल्ट में दर्ज जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें। रिजल्ट को डाउनलोड कर व प्रिंट निकाल कर भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.