NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा स्थगित करने की मांग और तेज, CUET से हो रही है डेट क्लैश
NEET UG 2022 एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषणा की है कि CUET UG का पहला एडिशन 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के अलावा कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी इसी दौरान होनी है इसलिए उम्मीदवार एग्जाम टालने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा स्थगित करने की मांग और तेज हो गई है। 17 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं का अब कहना है कि नीट यूजी परीक्षा के करीब कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं नजदीक है, जिसके चलते उन्हें एग्जाम की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सकेगा। दरअसल बीते दिन ही एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषणा की है कि CUET UG का पहला एडिशन 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस तारीख के सामने आते ही मेडिकल उम्मीदवारों ने नीट यूजी एग्जाम को फिलहाल टालने की मांग और तेज कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर उम्मीदवार इस संबंध में आवाज भी उठा रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर #PostponeNEETUG पर ट्रेंड कर रहा है।
वहीं इस संबंध में Udhaya एक यूजर ने लिखा कि, हम सभी के पास नीट 2022 के लिए कम समय है, हमारे लिए यह समय पर्याप्त नहीं है कृपया नीट 2022 को स्थगित कर दें।
#postponeneetug2022#NEETUG2022#JUSTICEforNEETUG #NTApostponeNEETUG
We all have short time for the neet 2022 is not sufficient for us please postpone the neet 2022— Udhaya (@Udhaya73854573) June 24, 2022
वहीं एक अन्य यूजर प्रवीण ने ट्विटर पर लिखा, कृपया NEET UG 2022 को स्थगित करें। यह हमारे जीवन, हमारे भविष्य, हमारे करियर, हमारे सपने की समस्या है। हम अपना एक साल बर्बाद नहीं कर सकते। हमें सिर्फ 40 दिन चाहिए।
Postpone NEET UG 2022 please It is problem of our life, our future, our career, our dream. Do not lose our one year for only 40 days we want only 40 days🙏#postponeneetug2022#JUSTICEforNEETUG @agupta_7@BNNIN@DG_NTA @dpradhanbjp @Neha320122032 @aajtak @iAmNekramGurjar pic.twitter.com/AbWjXIrzNT— Praveen Jogsan (@PraveenJogsan20) June 21, 2022
वहीं एक अन्य स्टूडेंट्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात कही-
As droppers who waited for mop up round its not possible for us to complete syllabus within such a little time
Please give us 40days atleast#JUSTICEforNEETUG #DharmendraPradhanHelpUs
DEFER NEET UG BY 40 DAYS@DG_NTA @dpradhanbjp @PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/jvKmUUKfhz— SAMARPITA SARKAR (@SAMARPITA2002) June 23, 2022
बता दें कि साल 2022 के लिए, एनटीए ने जुलाई 2022 में अधिकांश प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं निर्धारित की हैं। इनमें जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा 21 से 3 जुलाई 2022 तक आयोजित होने वाली है। इसी तरह, सीयूईटी 2022, जो कि नई शुरू की गई राष्ट्रीय परीक्षा है। वहीं भी इसी दौरान होनी हैं। इसके साथ ही NEET UG 2022 17 जुलाई को है। इसके चलते अभ्यर्थियों ने तैयारी के लिए मिल रहे कम समय के चलते विरोध कर रहे हैं।