Move to Jagran APP

UP: मनमानी फीस वसूलना दो स्कूलों को पड़ा महंगा, जिला प्रशासन ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

दिल्ली से सटे नोएडा में मनमानी फीस वसूलने वाले दो निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है। एपीजे स्कूल पर एक लाख का जुर्माना बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:17 PM (IST)
UP: मनमानी फीस वसूलना दो स्कूलों को पड़ा महंगा, जिला प्रशासन ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
UP: मनमानी फीस वसूलना दो स्कूलों को पड़ा महंगा, जिला प्रशासन ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे नोएडा में मनमानी फीस वसूलने वाले दो निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है। मनमानी फीस बढ़ाने के आरोप में एपीजे और कैंब्रिज स्कूल पर जिला प्रशासन ने जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि एपीजे स्कूल द्वारा फीस रेग्युलेटरी कमेटी का निर्णय का पालन नहीं करने पर एक लाख का जुर्माना बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है।

loksabha election banner

वहीं कैंब्रिज स्कूल द्वारा भी नियमों के विपरति फीस बढ़ाने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दरअसल शनिवार को सेक्टर 27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर जिला फीस रेग्युलेटरी कमेटी की दूसरी बैठक हुई। बैठक में 10 निजी स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतों पर चर्चा हुई।

अधिकांश के खिलाफ शिकायत का हुआ निस्तारण
बैठक में एपीजे और कैंब्रिज स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के खिलाफ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने प्रेसवर्ता कर बताया कि स्कूल प्रबंधन छात्र और छात्राओं के माता-पिता को किताब, कॉपी, ड्रेस किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि एपीजे स्कूल के मैनेजमेंट और प्रधानाचार्य के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107-16 की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अभी हाल में बच्चों के अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों में बेहतर शिक्षा के नाम पर मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ 21 अप्रैल को एकजुट होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। अभिभावकों का आरोप है कि निजी स्कूलों ने किताब, कॉपी और फीस तो बढ़ाई ही है, इसके अलावा स्कूल बस के नाम पर भी वसूली की जा रही है। जहां स्कूलों की ओर से वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया है, वहीं चंद कदम की दूरी पर स्कूल होने पर भी हजारों रुपए स्कूल बस के नाम पर वसूल किए जा रहे हैं।
 

दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.