DMRC Recruitment 2019-20: 1492 पदों के लिए शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन, जानें किन पदों पर होगी भर्ती
DMRC Recruitment 2019-20 उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। DMRC Recruitment 2019-20: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कुल 1492 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास एक महीने का समय है। 14 दिसंबर, 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर 13 जनवरी, 2020 को समाप्त कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
डीएमआरसी अपने यहां रेग्यूलर, कोंट्रेक्युअल एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 1492 पदों को भरने के लिए यह भर्ती करने जा रहा है।
उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए एक महीने का समय रहेगा।इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2019 को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 13 जनवरी, 2020 तक का समय रहेगा।
पदों का विवरण (Vacancy Details)-
कुल- 1492 पद
रेग्यूलर नॉन एग्जीक्यूटिव- 929 पद
- कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट- 386 पद
- स्टेनो- 09 पद
- जेई इलेक्ट्रिकल- 26 पद
- जेई इलेक्ट्रॉनिक्स- 66 पद
- जेई सिविल- 59 पद
- जेई एनवायरमेंट- 08 पद
- जेई स्टोर्स- 05 पद
- ऑफिस असिस्टेंट- 08 प
- मेंटेनर/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 144 पद
- मेंटेनर/इलेक्ट्रीशियन- 101 पद
- अकाउंट्स असिस्टेंट- 48 पद
- असिस्टेंट प्रोग्रामर- 23 पद
- स्टोर्स असिस्टेंट- 8 पद
- फायर इंस्पेक्टर- 7 पद
- लीगल असिस्टेंट- 5 पद
- असिस्टेंट/सीसी- 4 पद
- आर्किटेक्ट असिस्टेंट- 4 पद
रेग्यूलर एग्जीक्यूटिव- 60 पद
- असिस्टेंट मैनेजर
- इलेक्ट्रिकल– 16
- सिग्नल एंड टेलीक्यूनिकेशन– 9
- सिविल– 12
- ऑपरेशंस- 9
- आर्किटेक्ट- 3
- ट्रफिक- 1
- स्टोर्स- 4
- फाइनेंस- 3
- लीगल– 3
कॉन्ट्रेक्चुअल नॉन– 398 Posts
- जेई इलेक्ट्रिकल- 120
- जेई इलेक्ट्रॉनिक्स– 125
- जेई सिविल- 139
- असिस्टेंट प्रोग्रामर- 1
- आर्किटेक्ट असिस्टेंट- 10
- असिस्टेंट/सीसी- 3
कॉन्ट्रेक्च्यूअल एग्जीक्यूटिव – 105 पद
असिस्टेंट मैनेजर
- इलेक्ट्रिकल– 1
- सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन– 17
- आइटी- 7
- सिविल– 73
- फाइनेंस- 8
ऐसे होगा चयन (Selection Process)-
सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।