Move to Jagran APP

MSBSHSE HSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट का इंतजार कर रहे 15 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होंगे परिणाम

MSBSHSE HSC Result 2022 Date महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारी जल्द ही अंतिम एचएससी परिणाम तिथि जारी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया की समय सीमा पूरी हो गई है और परिणाम घोषणा प्रक्रिया योजना के अनुसार चल रही है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 11:45 AM (IST)
MSBSHSE HSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट का इंतजार कर रहे 15 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होंगे परिणाम
MSBSHSE HSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली,एजुकेशन डेस्क। MSBSHSE HSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। 12वीं के नतीजे महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ मुश्किलें आई थीं, दरअसल कई शिक्षकों ने एसएससी, एचएससी परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया था। हालांकि, MSBSHSE के अधिकारियों और राज्य के शिक्षा विभाग के कदम उठाने के बाद मूल्यांकन फिर से शुरू किया गया था। वहीं स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, HSC परिणाम 2022 मूल्यांकन प्रक्रिया आज समाप्त होने की संभावना है। इसके बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 को 10 जून, 2022 को घोषित किया जाना है।

loksabha election banner

हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारी जल्द ही अंतिम एचएससी परिणाम तिथि जारी करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया की समय सीमा पूरी हो गई है और परिणाम घोषणा प्रक्रिया योजना के अनुसार चल रही है। इसके बावजूद स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक तिथियों की सटीक जांच के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2022 में लगभग 15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट maharesults.nic.in और MSBSHSE mbshse.co.in पर देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी कक्षा 12 की परीक्षा 4 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की थी।

Maharashtra HSC exam 2022 results: महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2022 परिणाम की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2022 परिणाम जारी होने के बाद जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट maharesults.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, छात्रों को 'नवीनतम अधिसूचना' सेक्शन पर क्लिक करना होगा (परिणाम घोषित होने के बाद)छात्र महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब परिणाम सहेजें, डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.