Move to Jagran APP

Maharashtra HSC 12th Result 2021: mahresult.nic.in पर महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम का लिंक एक्टिव, इन 10 जिलों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Maharashtra HSC 12th Result 2021महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में मीडिय रिपोर्ट केअनुसार कुल 99.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 6542 स्कूलों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 बजे एक्टिव किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 04:14 PM (IST)
Maharashtra HSC 12th Result 2021: mahresult.nic.in पर महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम का लिंक एक्टिव, इन 10 जिलों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
Maharashtra HSC 12th Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे आज यानी कि

Maharashtra HSC 12th Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड ने महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन कीआधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। इसके तहत कुछ समय पहले घोषणा होने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार कुल 99.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 6542 स्कूलों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, 46 छात्रों ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 में 100% अंक प्राप्त किए हैं। वहीं रीजनावार की बात करें तो कोंकण डिवीजन ने 99.81% के साथ सर्वश्रेष्ठ पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि औरंगाबाद सबसे कम प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र था, जिसके 99.73% छात्र परीक्षा पास कर चुके थे।हालांकि रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर शाम 4 बजे एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

prime article banner

 महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक 1 पर करें क्लिक 

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक 2 पर करें क्लिक  

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

Maharashtra Board 12th Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in या mahresult.nic.in पर जाएं। इसके बाद निर्दिष्ट एचएससी परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए रिक्त स्थान में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या डालें। इसके बाद एचएससी परिणाम 2021 महाराष्ट्र बोर्ड सबमिट करें और देखें

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर दी जानकारी

महाराष्ट्र राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 12वीं रिजल्ट की परिणाम की तारीख और समय की घोषणा ट्विटर अकाउंट पर सोमवार, 2 अगस्त को की गई थी। ट्विटर पर जारी नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र कक्षा 12 एचएससी परिणाम 2021 आज, 3 अगस्त को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.