MP 10th Result Boys Pass Percentage: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 60.09 प्रतिशत लड़के हुए सफल घोषित
MP 10th Result Boys Pass Percentage इस बार एमबी बोर्ड 10वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 है।
MP Board 10th Result 2020 Boys Pass Percentage: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं परीक्षा 2020 के परिणाम आज, यानी 4 जुलाई 2020 को दोपहर १२ बजे घोषित कर दिए गए। एमपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 2020 में शामिल परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर विजिट कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थी जागरणजोश (jagranjosh.com) पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि इस बार एमबी बोर्ड 10वीं के परिणाम में 62.84 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 है।
60.09 प्रतिशत लड़के हुए सफल
बता दें कि इस बार एमबी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लगभग 11.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसके परिणाम में 60.09 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की है। वहीं, पिछले वर्ष 10 वीं में 11 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। जिसमे 59.15 प्रतिशत लड़के सफल घोषित हुए थे। सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया था। दोनों को 500 में से 499 मार्क्स प्राप्त हुए थे। बता दें कि केवल टॉप 10 रैंक तक के बीच कुल 144 बच्चे थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि बहुत से छात्र-छात्राओं ने एक समान अंक हासिल किया था। पिछले वर्ष दूसरे स्थान पर दीपेंद्र कुमार अहिरवार रहे थे, जिन्होंने 500 में 497 अंक (99.4 प्रतिशत अंक) प्राप्त किया था। इसके बाद तीसरे स्थान पर कुल 6 परीक्षार्थी थे।
MP Board 10th Revaluation Date: 15 दिनों के भीतर करें पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन
वैसे छात्र जो परिणाम जारी होने के बाद अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे निराश न हों। एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर छात्र पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पुनर्गणना के लिए प्रति विषय 100 रुपए और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि मार्क्स में कोई बदलाव आता है, तो नई मार्कशीट जारी की जाएगी।