Move to Jagran APP

MHT CET 2022 Answer Key: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की जल्द होगी रिलीज, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

MHT CET 2022 Answer Key महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि उनके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे आधिकारिक वेसबाइट पर जाकर इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 01:59 PM (IST)
MHT CET 2022 Answer Key: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की जल्द होगी रिलीज, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की जल्द होगी रिलीीज।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MHT CET 2022 Answer Key: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की पर बड़ी अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) जल्द ही MHT CET 2022 आंसर-की जारी करेगा। उत्तर-कुंजी जारी होने के बाद एमएचटी सीईटी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। अब ऐसे में, जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे वेबसाइट में लॉग इन करके एमएचटी सीईटी 2022 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके भी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

MHT CET Answer Key 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर एमएचटी सीईटी आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। अब एमएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद, डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें।

आंसर-की पर आपत्ति के लिए देनी होगी फीस

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 800 रुपये देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए 600 रुपये का शुल्क देकर एमएचटी सीईटी 2022 प्रोविजनल आंसर-की के लिए आपत्ति उठा सकते हैं।

एमएचटी सीईटी परीक्षा महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र के संस्थानों द्वारा बीई, बीटेक और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.