Move to Jagran APP

Maharashtra HSC Result 2021 Date: जानिए कब जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट, छात्र चेक करें अपडेट

Maharashtra HSC Result 2021 Date महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट के संबंध में बड़ी अपडेट सामने आई है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही 12वीं के आर्ट्स काॅमर्स और साइंस स्ट्रीम सहित सभी रिजल्ट एक साथ जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:47 AM (IST)
Maharashtra HSC Result 2021 Date: जानिए कब जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट, छात्र चेक करें अपडेट
Maharashtra HSC Result 2021 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट के संबंध में बड़ी अपडेट सामने आई है।

Maharashtra HSC Result 2021 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट के संबंध में बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) जल्द ही 12वीं के आर्ट्स, काॅमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी रिजल्ट एक साथ जल्द ही घोषित किए जाएंगे। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य बोर्डों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि 12 वीं कक्षा के परिणाम 31 जुलाई तक जारी किए जाएं।इसी निर्देश के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट आज जारी हो सकता है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, संभावना है कि परिणाम आज तक ही जारी किया जा सकता है। लेकिन अब ताजा अपडेट आ रही है कि 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। ऐसे में भ्रम की स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

loksabha election banner

Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट mh-hsc.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर, जिला, तालुका का चयन करें और अपना नाम दर्ज करें - छात्र अपना पूरा नाम केवल प्रथम या अंतिम नाम दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद विवरण के साथ एक सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अपना नाम और सीट नंबर जांचें और इसे बाद के लिए नोट कर लेंकर रख लें।

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। इसके अनुसार, बोर्ड ने पिछले दिनों वैकल्पिक मूल्यांकन का क्राइटेरिया तय किया था, जिसके आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया गया है। बोर्ड के मुताबिक इंटरमीडिएट का रिजल्ट 10वीं और 11वीं के बेस्ट तीन सब्जेक्ट के नंबरों का वेटेज 30:30 प्रतिशत होगा। इसके अलावा 12वीं के इंटरनल नंबरों का वेटेज 40 प्रतिशत होगा। वहीं अन्य पार्ट प्रैक्टिकल अंकों का होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.