रिजल्ट आते ही इन टॉपर्स ने खोली Bihar Board की पोल
बिहार बोर्ड के रिजल्ट जब भी घोषित किए जाते है उनके साथ कुछ ना कुछ विवाद हमेशा ही जुड़ जाता है। बिहार बोर्ड के टॉपर रिजल्ट आते ही सुर्खियों में छा जाते है।
पटना, जेएनएन। बिहार बोर्ड के रिजल्ट जब भी घोषित किए जाते हैं उनके साथ कुछ ना कुछ विवाद हमेशा ही जुड़ जाता है। साथ ही बिहार बोर्ड के टॉपर रिजल्ट आते ही सुर्खियों में छा जाते हैं। बिहार बोर्ड के कई टॉपर्स ऐसे हैं जिनका रिजल्ट घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड की कलई खुल गई है।
संगीत विषय में टॉप करने वाले गणेश को नहीं पता 'अंतरा मुखड़े' में अंतर
साल 2017 में गणेश ने आर्ट्स में टॉप किया था। गणेश को हिंदी में 100 में से 80 अंक, संगीत में 100 में से 83, सामाजिक विज्ञान में 100 में से 80 अंक और मनोविज्ञान में 100 में से 50 अंक एनआरए में 50 में से 42 और एमएएल में 50 में से 36 अंक प्राप्त किए थे। संगीत विषय में टॉप करने वाले गणेश को संगीत का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं था।
जब आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाए 2016 के टॉपर सौरभ
साल 2016 में साइंस विषय में टॉप करने वाले सौरभ को 500 में से 485 अंक मिले थे। लेकिन जब उनसे साइंस से जुड़े आसान सवाल किए गए तो वो जवाब नहीं दे पाए थे।
विषयों का नाम ठीक से नहीं ले पा रही थी टॉपर रूबी राय
साल 2016 में रूबी राय एक ऐसी टॉपर थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। उस साल की इंटर आर्ट्स टॉपर रूबी अपने विषय तक का नाम ठीक से नहीं बता सकी थी। उन्होने पॉलिटिकल साइंस को न केवल 'प्रोडिगल साइंस' बताया था बल्कि कहा था कि इसमें खाना बनाना सिखाया जाता है।
कल्पना कुमारी को लेकर विवाद
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2018 के नतीजे आने के बाद टॉपर कल्पना कुमारी विवादों में घिर गईं थीं। साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी के ज्ञान को लेकर नहीं बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। दरअसल, कल्पना की उपस्थिति स्कूल में 75 प्रतिशत से कम थी। इसके बाद सवाल उठाया गया कि इतनी कम उपस्थिति के बाद उसे परीक्षा देने की अनुमति कैसे मिली।