KMAT 2019 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, kmatindia.com से करें डाउनलोड
KMAT 2019 Admit Card कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT) 2019 के लिए KPPGCA ने शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
बेंगलुरू, एजेंसी। KMAT 2019 Admit Card:कर्नाटक प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एसोसिएशन (KPPGCA) ने शुक्रवार को कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT) 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कर्नाटक मैंनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT) 2019 की परीक्षा 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जिन्होंने एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा के लिए आवेदन है, वे कर्नाटक प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एसोसिएशन (KPPGCA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
KMAT 2019 Admit Card: इन स्टेप्स के जरिए करें डाउनलोड
स्टेप 1. KPPGCA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टेप 2. होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. जरूरी चीजें भरें और लॉग इन करें।
स्टेप 4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 5.एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और कंप्यूटर में डाउनलोड करें।
KMAT 2019 परीक्षा कर्नाटक प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज एसोसिएशन द्वारा बेंगलुरू और कर्नाटक में 189+ AICTE अनुमोदित / विश्वविद्यालय से संबद्ध मैनेजमेंट के संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा MBA/MCA में कर्नाटक और बेंगलुरू के कॉलेजों होती है। KMAT 2019 परीक्षा पेपर पेन पर आधारित होती है।