Move to Jagran APP

JPSC CCE PT Result 2021: झारखंड कंबाइंड सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट घोषित, 4300 स्टूडेंट्स हुए सफल

JPSC CCE PT Result 2021संयुक्त सिविल सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले 4300 उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद मुख्य चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 01:22 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM (IST)
JPSC CCE PT Result 2021: झारखंड कंबाइंड सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट घोषित, 4300 स्टूडेंट्स हुए सफल
JPSC CCE PT Result 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग ( Jharkhand Public Service Commission, JPSC)

JPSC CCE PT Result 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग ( Jharkhand Public Service Commission, JPSC) ने कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2021 (Combined Civil Services Prelims Exam 2021, CCE 2021 result) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में 4300 स्टूडेंट्स ने सफलता पाई है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो कंबाइंड सिविल सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जेपीएससी सीसीई पीटी परिणाम 2021 की जांच कर सकते हैं। जेपीएससी सीसीई पीटी रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख सकते हैं।

prime article banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

JPSC CCE PT Result 2021: रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद संयुक्त सिविल सेवा (पीटी परीक्षा) परिणाम, विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें। अब नंबर 01/2021' होम पेज में प्रदर्शित हो रहा है। इसके बाद जेपीएससी सीसीई पीटी रिजल्ट 2021 की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब जेपीएससी सीसीई पीटी परिणाम 2021 डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजकर रख लें।

रिपोर्टों के अनुसार, संयुक्त सिविल सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले 4300 उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद मुख्य चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। बता दें कि इस साल आयोग ने 19 सितंबर को संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। जेपीएससी ने राज्य के विभिन्न विभागों में 252 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य परीक्षा दिसंबर माह में होने की संभावना है। हालांकि परीक्षा से संबंधित सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.